{"_id":"680be67786c4b00b0d09703a","slug":"ejaz-tops-in-high-school-and-arju-tops-in-intermediate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-136306-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईस्कूल में एजाज और इंटर में आरजू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईस्कूल में एजाज और इंटर में आरजू अव्वल
Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान लाने पर एजाज का स्वागत करते माता-पिता। संवाद
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिट का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। हाईस्कूल में एजाज अली ने 96.17 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं इंटर में आरजू खातून 94.20 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बनी हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर जिले के विद्यालयों और विद्यार्थियों के घर में दोपहर से ही जश्न का माहौल रहा। जिले के कुल 152 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल में 55,752 और इंटर में 51,536 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें कुशीनगर के हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51,523 तथा इंटरमीडिएट में 43,456 सफल हुए हैं।
जिले का रिजल्ट हाईस्कूल में 92.41 प्रतिशत तथा इंटर में 84.32 बना है। हाईस्कूल के टॉपटेन सूची में सर्वाधिक मेधावी बालक जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में सच्चिदानंद इंटर कॉलेज कप्तानगंज के एजाज अली ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं गौतम सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल कारीतीन के उजाला सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और सच्चिदानंद इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज के ही आनंद कौशिक ने 95.33 प्रतिशत अंक तीसरे स्थान पर रहे। जिले की टॉपटेन सूची में 17 होनहारों ने जगह बनाई है। इसी तरह इंटर में पंजीकृत 54,914 में 51,536 परीक्षा में शामिल हुए थे। 43,456 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सफल हुए। इंटर की परीक्षा में कुल 84.32 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है। इंटर में विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज बरवां कला की आरजू खातून ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप टेन की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं आरकेएम इंटरमीडिएट कॉलेज कोकिलपट्टी की अमृता यादव ने 90.80 प्रतिशत अंक बटोर कर दूसरे और महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया की जिज्ञासा चौधरी ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान किया है। जिले की टॉपटेन सूची में 16 होनहारों ने जगह बनाई है।