फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight thousand rupees fraud by pretending to be an officer of Child Development Project Office

Kushinagar News: बाल विकास परियोजना कार्यालय का अधिकारी बता आठ हजार की ठगी

Sat, 30 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand rupees fraud by pretending to be an officer of Child Development Project Office
पिपरा कनक। लखनऊ से एक जालसाज ने विभाग का अधिकारी बताकर एक पीड़ित से ठगी कर ली। पीड़ित से उसने कहा कि आपकी पत्नी आंगनबाड़ी में लाभार्थी हैं। पत्नी के धात्री होने पर सरकार की ओर से 12 हजार रुपये दिया जा रही है। आपका पेपर तैयार है। आपके वाट्सएप पर लिंक जाएगा, उसे ओपेन करने पर आपके खाता में पैसा चला जाएगा। युवक ने जैसे ही लिंक को ओपेन किया तो मैसेज आया कि आपके खाते से 7,999 रुपये कट गया। मैसेज देख युवक दंग रह गया।
विज्ञापन

पिपरा कनक के टोला मठिया गांव निवासी जैनुदीन के मोबाइल पर बृहस्पतिवार की शाम एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय लखनऊ से आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताया। वह पूछने लगा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री की ओर से कौन-कौन सा लाभ आपको दिया जाता है। इसके बाद बातों में युवक को उलझाकर कहा कि आपके पत्नी को धात्री होने पर सरकार की ओर से 12 हजार दिया जा रहा है। उसी की जांच हो रही है जांच पूर्ण होने पर आपके वाट्सएप पर एक लिंक जाएगा उसे ओपेन करने पर आपके खाता में बारह हजार रुपये चला जाएगा। युवक उसकी बातों में आकर वाट्सएप पर आए लिंक को ओपन कर दिया, जैसे ही ओपन किया उसके खाता से 7,999 रुपये कट गया। युवक समझ गया कि साइबर फ्राड का शिकार हो गया हूं। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed