{"_id":"61be17daf8d1ce61b515bc25","slug":"eight-problems-solve-kushinagar-news-gkp420372022","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 78 मामलों में से आठ का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 78 मामलों में से आठ का निस्तारण
विज्ञापन
कप्तानगंज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम एस. राजलिंगम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस : 78 मामलों में से आठ का निस्तारण
- कप्तानगंज में डीएम ने सुनीं लोगों का समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कप्तानगंज तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता खुद डीएम ने की। उनके समक्ष कुल 78 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एस. राजलिंगम और एएसपी रितेश कुमार सिंह पहुंचे। उनके समक्ष राजस्व के 50, पुलिस के 12 व अन्य 15 मामले आए। जिसमें से राजस्व के 8 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व के दो मामलों में टीम गठित कर तीन दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश डीएम ने तहसीलदार नरेंद्र राम को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में रामनरेश अग्रहरी ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने, सावित्री देवी निवासी कप्तानगंज ने जमीन को लेकर शिकायत की। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस के मामले के निस्तारण करने में कोतही न बरतें।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व टीम को पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। इस दौरान एसडीएम कल्पना जायसवाल, तहसीलदार नरेंद्र राम, सीओ पीयूषकांत राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ल, दुर्गादत्त, राजेश कुशवाहा, सविता भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 39 मामले आए, जिनमें पांच का मौके पर समाधान करा दिया गया। यहां कोटेदार संघ के अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा ने खड्डा के लगभग 30 सरकारी राशन के दुकानदारों को पैकेट का चना, रिफाइंड व नमक न मिलने की शिकायत की। दुसाधीपट्टी के एक किसान ने अपने खेत में गिरे पीपल के पेड़ को काटकर हटाने की मांग की। कोपजंगल के युवाओं ने श्रमदान से बनाए खेल मैदान में पौधरोपण होने की शिकायत की। सबसे अधिक 16 मामले राजस्व से संबंधित आए। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव, सीडीपीओ अब्दुल कयूम, कानूनगो आरसी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।