फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight police station in-charges' areas changed, new police station in-charge in Padrauna

Kushinagar News: आठ थानेदारों के कार्य क्षेत्र बदले, पडरौना में नए कोतवाल

Thu, 12 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Eight police station in-charges' areas changed, new police station in-charge in Padrauna
पडरौना। पुलिस अधीक्षक ने 10 निरीक्षक समेत 24 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इसमें आठ थानेदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। छह माह से अधिक समय से तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान और ओमप्रकाश तिवारी को रविंद्रनगर धूस से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना बनाया गया है।
इसी तरह गिरिजेश उपाध्याय को खड्डा से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज, आशुतोष सिंह को स्वाट टीम प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक कसया, सत्यप्रकाश सिंह को यातायात निरीक्षक से पुलिस लाइन, अश्वनी कुमार राय को अपराध शाखा से निरीक्षक यातायात, रविंद्रनाथ सिंह को आईजीआएस/जनसुनवाई सेल से अपराध निरीक्षक कुबेरस्थान, अवधेश उपाध्याय को अपराध निरीक्षक खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया भेजा गया है। जंगबहादुर यादव को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना, राजेश कुमार को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया, उपनिरीक्षक संदीप सिंह को थानाध्यक्ष कुबेरस्थान से थानाध्यक्ष खड्डा, सुनील कुमार वर्मा को तमकुहीराज से थानाध्यक्ष रविंद्रनगर धूस, अभिनव मिश्रा को कसया से थानाध्यक्ष जटहां बाजार भेजा गया।
विज्ञापन

आलोक कुमार को जटहां बाजार से थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी, स्वतंत्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी से प्रभारी स्वाट टीम, रिजवान अहमद को पुलिस लाइन से कोतवाली हाटा, रामलाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना रविंद्रनगर धूस, रामप्रवेश सिंह को पुलिस लाइन से थाना पटहेरवा, अभिषेक कुमार को पुलिस लाइन से कसया, अंकित सिंह को पुलिस लाइन से तुर्कपट्टी, आकाश गिरि को पुलिस लाइन से कप्तानगंज, आशीष सिंह को रिट सेल से खड्डा, शेषनाथ यादव को मॉनिटरिंग सेल से कुबेरस्थान, अवनीश सिंह को चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा से जनसुनवाई सेल में तबादला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed