फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight point memorandum addressed to the President handed over to BDO

Kushinagar News: राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

Sat, 24 Aug 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Eight point memorandum addressed to the President handed over to BDO
दुदही। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के लोगों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संगठन के जिला प्रभारी परमहंस सिंह ने कहा कि कृषि संकट के चलते मजदूरों का रोजगार छिन गया है। कल-कारखानों में रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। महंगाई बढ़ने से मजदूरों के सामने रोटी का संकट होता जा रहा है। इसकी वजह से गांव के गरीब परिवारों के लोग माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज जाल में फंसते जा रहे हैं। गांव के लोगों की जीविका का साधन कृषि है। लेकिन, कृषि क्षेत्र में उपजे संकट से उबारने के बजाय रोजगार सृजन जैसे मद में सरकारी बजट घटाया जा रहा है। यह मजदूरों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने मजदूरों को वर्ष भर काम की गारंटी देने, कृषि संकट को दूर करने और पूंजीपतियों की चंगुल से कृषि को मुक्त करने समेत आठ सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान मनोरमा देवी, बलिस्टर कुशवाहा, पुर्नवासी, रीता देवी, रिंकी देवी, रागनी, शुभावती, माया, मुन्नी, हरिहर, नर्वदेश्वर, सकुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed