फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight candidates' nomination papers rejected, ten nomination papers accepted

Kushinagar News: आठ उम्मीदवारों का पर्चा खारिज, दस नामांकन पत्र सही

Thu, 16 May 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates' nomination papers rejected, ten nomination papers accepted
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट में बुधवार को सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी और रिटर्निंग अफसर उमेश मिश्र की मौजूदगी में हुई। आठ उम्मीदवारों का पर्चा त्रुटियों की वजह से खारिज हो गया, जबकि दस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही मिले। प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर उमेश मिश्रा ने बताया कि सात से 14 मई तक नामांकन प्रक्रिया चली। इसमें प्रमुख दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव आयोग की ओर से तय तिथि पर बुधवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच सामान्य प्रेक्षक और प्रत्याशियों तथा उनके सहयोगियों की मौजूदगी में हुई। आठ नामांकन पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें खारिज कर दिया गया। जिन प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया वे अपना नाम 17 मई को वापस ले सकते हैं और इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिल जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर के बाहर पुलिस और एसडीएम तैनात रहे। डीएम कोर्ट में चल रहे नामांकन पत्रों के दौरान प्रत्याशी और इनके सहयोगियों को छोड़ दूसरे किसी की इंट्री नहीं थी। मुख्य गेट से लेकर डीएम कोर्ट तक पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व्यास नारायण उमराव मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इन प्रत्याशियों का वैध मिला नामांकन पत्र
भाजपा से विजय, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा से अजय प्रताप, बसपा से शुभ नारायण चौहान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, हरिकेश, वेद प्रकाश, उत्कृष्ट मौर्य, अमीय उपाध्याय का पर्चा जांच में वैध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनका खारिज हुआ पर्चा
-अमीरुद्दीन अपना दल यूनाइटेड, निर्दलीय प्रत्याशी अतुल निषाद ,श्याम बिहारी, उमेश, शिव कुमार, मोसाहेब, प्रियेश गोड़ तथा राजू का पर्चा नामांकन पत्रों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed