{"_id":"66e8c52c60299b433b08eae7","slug":"eid-miladunnabi-procession-took-out-message-of-peace-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123230-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल दिया अमन का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाल दिया अमन का पैगाम
Tue, 17 Sep 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। इस्लाम धर्म के पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जगह-जगह ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हुए। लोगों को अमन का पैगाम दिया गया। कुछ संगठनों की तरफ से जुलूस में शामिल लोगों को नाश्ता कराया गया।
नगर के छावनी, नौका टोला, बलुचहां, कसेरा टोली, तुरहा टोली, नोनियापट्टी, हथिसार मुहल्ला सहित कई जगहों से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकले गए। जुलूस पडरौना के सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड होते हुए नगर में घूमा। जुलूस में शामिल लोग हाथों में हरे रंग के झंडे लिए थे। आगे-आगे घोड़े पर बैठे लोग तथा उनके पीछे हाथों में बैनर लिए लोग चल रहे थे। ठेलों पर विभिन्न दरगाहों, मस्जिदों की प्रतीकात्मक आकृतियां बनाकर रखी गई थीं। जुलूस में शामिल लोग लाउडस्पीकर से नारे भी लगा रहे थे। कुछ संगठनों के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का गत किया। दोपहर बाद सभी मोहल्लों के जुलूस लौट गए।
जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से निकला जुलूस खुशीपट्टी, बरवापट्टी, बाजूपट्टी, अर्जुनहा चौराहा, अर्जुनहा, परसौना, डुम्मर भार नटवा से निकला जुलूस जानकीनगर चौराहे पर पहुंचा। यहां सोहनरिया, चौपरिया, धर्मपुर खुर्द, सिधुआं बांगर भाठ, साड़ी बुजुर्ग गांव का जुलूस भी पहुंचा गया। इससे चौराहे पर मेला जैसा माहौल हो गया है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविंद्रनगर धूस एसओ विनय कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस कर्मी तैनात दिखे। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पुरैनी गांव में पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मनाया गया। मदरसा हुसैनिया से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मुहम्मद साहब का जन्मदिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जौरा बाजार, कनौरा, पचरुखिया, कटेया मैनुद्दीन, कोटवा करजही, लक्ष्मीपुर, अराजी कोटवा, रहसू जनोबी पट्टी आदि गांवों में जुलूस निकाला गया।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के डिबनी बंजरवा, परसौनी, लतवा बाजार, दाहूगंज, मुन्नीपट्टी, मेहदीयां आदि स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और देश में अमन व शांति का पैगाम दिया। इसी तरह नगर पंचायत तमकुहीराज के मुख्य बाजार, हाईवे चौराहा, ओवरब्रिज चौराहा, हरिहरपुर, सईमल बाबा स्थानों पर लोगों को अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार, पिपरा कनक जमा मस्जिद परिसर से सोमवार की सुबह निकला जुलूस बोदा टोला, मठिया, धुसवा, महरु टोला, गगलवा, चैन पट्टी, मीर बिहार, बसंतपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। मौलाना जूहैर रजा ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दुनिया में अमन और शांति को कायम करने के लिए हुआ था। उन्होंने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
पिपरा घाट प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पिरोजहा, पारसा उर्फ सिरीसीया, कोटवां, मिश्रौली, भावपुर, डोमाठ, जवही नरेंद्र समेत सभी गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। लोगों ने फातेहा बढ़कर अमन में शांति और सौहार्द की अपील की।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नदवाबिशुनपुर, कोटवा करजही, कटेया मैनुदीन, लक्ष्मीपुर, बनकटा गांव का जुलूस निकाला गया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार, जुलूस निकालकर लोगो ने शांति सौहार्द के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया। जुलूस सबया, गोला बाजार, भरौली नौका टोला जामा मस्जिद, पिपरहिया, नरकटिया, मिश्रौली, गांधी चौक, देवरिया मार्ग, सपहा, गोरखपुर रोड और पडरौना मार्ग पर भ्रमण किया। जुलूस में नौजवान इस्लामी झंडा के साथ तिरंगा भी लहरा रहे थे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही, अवदान टोला, डफाली टोला, वेलवारी पट्टी, सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदीया, पकड़ीयार पूरबपट्टी, दाहूगंज, सेराज नगर, रकबा दुलमापट्टी, पिपराघाट, परसा उर्फ सिरिसिया, पिपरा मुस्तक़िल अगरवा, मालवीय नगर, आजाद नगर, दर्जी टोला, टिकुलिया, विशुनपुरा, बभनौली, दोमाठ, जगदीशपुर, मिश्रौली, अहिरौली राजा, तुलसी नगर आदि गांवों में जुलूस निकाला गया।
इंसानियत, हक-हकूक की हिफाजत का नाम है इस्लाम
तुर्कपट्टी। महासेन बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना तौकीर आलम की अगुवाई में जुलूस निकाला गाया। मौलाना ने कहा कि इस्लाम इंसानियत, हक-हकूक की हिफाजत का नाम है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए 571 ईसवी की तीसरी ईद अर्थात बारह तारीख अव्वल को हजरत मोहम्मद की पैदाइश हुई थी। मौलाना ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया। इसी तरह क्षेत्र के बसडीला पांडेय, महुअवा कारखाना, रावतपार, डिग्री, महासुन, फुरसतपुर, मारवाड़ी बेलवा, झनकौल, छहूं चौराहा, तेंदुवा, अमवा दुबे आदि गांवों में जुलूस निकाला गया।