फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Effect of cyclonic storm visible, clouds remained throughout the day

Kushinagar News: चक्रवाती तूफान का दिखा असर, दिन भर छाए रहे बादल

Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Effect of cyclonic storm visible, clouds remained throughout the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव का असर शुक्रवार को जिले में देखने को मिला। सागर द्वीप में आए चक्रवाती तूफान की वजह से जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे।
इसकी वजह से मौसम के तापमान में सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हाे सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी. सिंह ने बताया कि सागर द्वीप पर आई चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। चक्रवाती तूफान के चलते शुक्रवार को मौसम के तापमान में सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इस दिन मौसम का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान शुष्क मौसम के साथ छिटपुट बादल छाए रहने की संभावना है।
इस बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 से 90 प्रतिशत और शाम के समय 61 से 69 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के दौरान पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। 26 अक्तूबर तक जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed