{"_id":"b1d5aaf6864eea3bd2ce96c69fa584fb","slug":"education-in-the-discipline-necessary-hari-shankar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में अनुशासन जरूरी : हरिशंकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में अनुशासन जरूरी : हरिशंकर
kushinagar beauro
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगारपरक ही नहीं बल्कि व्यक्ति में संवेदना, सहयोग और अनुशासन के भाव के निर्माण का भी होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और परिवार में मिली शिक्षा ही घर, गांव, देश और दुनिया के भविष्य को प्रभावित करने में सफल हो सकती है।
उक्त बातें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी ने कहीं। वह शनिवार को पडरौना ब्लॉक के सुरेंद्र नगर चौराहे पर आयोजित छात्रों में मानव जीवन निर्माण विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व वह सुरेंद्र नगर चौराहे के समीप बने मंदिर में हनुमान और शनिदेव की मूर्तियों की स्थापना के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
वक्ताओं के क्रम में 11वीं की छात्रा वंशिका जायसवाल ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगिता का दौर चल रहा है। 11वीं की ही छात्रा मुस्कान ने कहा कि छात्रों का ध्यान आदर्श जीवन की कला सीखने पर भी होना चाहिए। अध्यक्षता डॉक्टर अरुण कुमार गौतम और संचालन अनूप कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान किसान इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय, हनुमान इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र भी शामिल थे।