फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two Minor Girls Drown in Kushinagar Pond Families Devastated

कुशीनगर: पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 01 Nov 2026 05:09 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 01 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Two Minor Girls Drown in Kushinagar Pond Families Devastated
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुशीनगर के सेवरही कस्बे के महाबीर नगर में रविवार दोपहर पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। दोनों पोखरे के पास घूम रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय प्रीति और 10 वर्षीय रिया रविवार दोपहर करीब दो बजे महाबीर नगर स्थित पोखरे के पास थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। उन्हें डूबता देख स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की और पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed