फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Earlier the stone plaques were not visible, our government is dedicated to development: Sharma

पहले नहीं दिखते थे शिलापट, हमारी सरकार विकास को समर्पित : शर्मा

Sat, 17 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 17 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Earlier the stone plaques were not visible, our government is dedicated to development: Sharma
कार्यक्रम को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा।संवाद
कसया। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गौ-पूजा भी किया। इसके अलावा जिले की सभी नगर निकायों के लिए 15.87 करोड़ के 78 विकास कार्याें का लोकार्पण किया। कुशीनगर पालिका के लिए 38.25 करोड़ के 145 कार्याें का लोकार्पण किया किया। इसी नगर निकाय के लिए 29 करोड़ की लागत से 121 कार्याें का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में विकास का एक नया आयाम खींचा जा रहा है, नगर के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकारों में इस तरह के शिलान्यास और लोकार्पण के नजारे देखने को नहीं मिल रहे थेे। जिले में 223 कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास एक साथ किया जा रहा है। पीएम की ओर से कुशीनगर को एयरपोर्ट देकर पूर्वांचल के विकास का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सासंद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार का सुशासन, क्रियान्वयन देश में उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश, अध्यक्ष किरन जायसवाल, जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक हाटा मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गोंड़, सदर विधायक मनीष जायसवाल, सुमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed