{"_id":"578a75414f1c1b027d140e4c","slug":"dypty-comissioner-inspected-lohia-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिश्नर ने लोहिया गांव का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कमिश्नर ने लोहिया गांव का निरीक्षण किया
kushinagar
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। पडरौना क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव बंगालीपट्टी के बंजरिया टोला में शनिवार की शाम डिप्टी कमिश्नर विनोद राम त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया तथा लोगों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
इस गांव में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 88 लोहिया आवास, 102 शौचालय, पोखरे के सुंदरीकरण, पांच आरसीसी सड़कों का निर्माण, 19 सोलर लाइट, 19 वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन और समाजवादी पेंशन स्वीकृत है। डिप्टी कमिश्नर और पीडी राजेंद्र प्रसाद ने गांव का निरीक्षण करने के बाद लाभार्थियों से पूछताछ की। कुछ लाभार्थियों के आवास और शौचालय अपूर्ण पाए गए। उन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सचिव को दिया गया। रोजगार सेवक को शौचालय, आवास, पेंशन का सर्वे करने का निर्देश दिया गया। गांव के लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से खराब पड़े इंडिया मार्क टू हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने सचिव को तत्काल शिकायत दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बीडीओ पडरौना रघुनाथ सिंह, एपीओ राकेश मौर्या, ग्राम सचिव कपिलदेव सिंह, टीए भरत कुमार राय, ग्राम प्रधान बृजेश यादव, रोजगार सेवक सुनीता सिंह, सुदामा प्रसाद, रामेश्वर भगत, द्वारिका यादव, नरेंद्र प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद थे।