{"_id":"6729e3a8c42798a79f0175a1","slug":"during-idol-immersion-in-kushinagar-stones-were-pelted-at-the-idol-angry-people-blocked-the-road-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लक्ष्मी मुर्ति विसर्जन के दौरान मूर्ति पर चले पत्थर, चक्का जाम- जानिए किसके पहल से माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लक्ष्मी मुर्ति विसर्जन के दौरान मूर्ति पर चले पत्थर, चक्का जाम- जानिए किसके पहल से माने
Tue, 05 Nov 2024 02:51 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:51 PM IST
सार
मूर्ति लेकर जा रहे लोगों ने विशेष समुदाय की ओर से पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाया और मूर्ति रोक करके प्रदर्शन करने लगे। डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने के बाद लोग माने और मूर्ति विसर्जन के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान लगभग 1 घंटे आपाधापी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
नाराज लोगों ने नारेबाजी की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव में रखी गई लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते समय सोमवार रात मस्जिद के पास प्रतिमा पर पत्थर फेक जाने गणेश जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मूर्ति लेकर जा रहे लोगों ने विशेष समुदाय की ओर से पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाया और मूर्ति रोक करके प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने के बाद लोग माने और मूर्ति विसर्जन के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान लगभग 1 घंटे आपाधापी का माहौल बना रहा। मामले की जानकारी के बाद क्षेत्राधिकार डुमरियागंज और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस इस घटना में शामिल लोगों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंडित राकेश शास्त्री के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मैनहा निवासी जोखु यादव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने घर लक्ष्मी मूर्ति की अस्थान किए हुए थे। लक्ष्मी पूजा समाप्त होने के बाद विसर्जन के दौरान गांव के कुछ दूर मूर्ति निकल गई। आरोप है कि गांव के पूर्व मस्जिद के पास जैसे पहुंची गांव के कुछ लोग तीन अलग-अलग जगहों से लक्ष्मी प्रतिमा पर पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन
वहां से किसी तरह बीच बचाव के बाद डुमरियागंज चौराहे पर पहुंचते ही लोगों ने रोड़ जाम कर पत्थर चलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान करीब एक घंटे इटवा से बस्ती मार्ग का आवागमन बंद रहा। एसडीएम डॉक्टर संजीव दिक्षित व डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमेश यादव के काफी मान मनौव्वल वा पत्थर चलाने वाले लोगों की गिरफ्तारी के आश्वाशन के बाद लोगों ने रास्ते से मूर्ति को हटाकर जाम को खोला।
इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री कृष्ण यादव ,सुरज सोनी,सुडडू ,आदि लोग मौजूद रहे।