{"_id":"6914ea696930ae64dc06870d","slug":"dumper-truck-crushes-bike-riders-one-dead-angry-people-block-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148863-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम
Thu, 13 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
पंपउर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-सोशल मीडिया
रामकोला। थाना क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही गांव निवासी विशाल और विपिन शर्मा बुधवार को दोपहर में पडरौना बाइक से गए थे। वहां काम निपटाने के बाद दोनों शाम को घर लौट रहे थे। पपउर गांव के पास गिट्टी प्लांट में जा रहे डंपर ने बाइक सवार युवकों को पीछे से कुचल दिया। मौके पर विशाल की मौत हो गई, जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घरवाले शव को रोक लिए और डंपर को कब्जे में लेने तथा चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। नाराज लोगों ने पडरौना-रामकोला मार्ग करीब आधे घंटे तक जाम रखा, पुलिस के समझाने के बाद जाम खत्म किया, लेकिन समाचार लिखे जाने पर शव को पुलिस कब्जे में नहीं ले सकी थी। मौके पर पहुंचे सीओ लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे हैं।
अहिरौली कुस्मही गांव निवासी विशाल (22) गांव के अपने दोस्त विपिन शर्मा (20) के साथ बाइक से पडरौना गया था। शाम को करीब छह बजे दोनों घर लौट रहे थे। पपउर गांव के पास गिट्टी प्लांट में जा रहे डंपर ने पीछे से कुचल दिया। इसमें विशाल की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। इसको लेकर परिजन और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं विपिन को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिर पर गंभीर चोट है। रात करीब आठ बजे खड्डा सीओ, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाया। बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं थे। डंपर को कब्जे में लेने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को परिजनों ने दिया। विशाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पडरौना के एक कॉलेज में 12वीं का छात्र था।