फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to fear of bullies the family put up a poster to leave the village

Kushinagar News: दबंगों के खौफ से परिवार ने गांव छोड़ने का लगाया पोस्टर

Fri, 07 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Due to fear of bullies the family put up a poster to leave the village
संवाद न्यूज एजेंसी नेबुआ नौरंगिया। सूबे के योगी सरकार में दबंगों के खौफ से एक बाह्मण परिवार गांव से अपना पुश्तैनी आशियाना बेचकर अपने कुनबे के साथ पलायन करने के लिए बैनर लगाया है। सीएम से गुहार के साथ घर छोड़ने की वजह लिखी गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के निवासी हेमंत मणि त्रिपाठी का कहना है कि वह बीते आठ जनवरी को अपने मकान के चारों तरफ आठ फीट ऊंची बीम के साथ बाउंड्री चला रहे थे। तभी गांव के दबंग अज्जू, धीरज, सत्यम, अनुपम उर्फ मार्कंडेय, मनोज आदि हथौड़ा, कुदाल, लोहे का राॅड लेकर गोल बनाकर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़कर सागौन के पेड काट ले गए। आरोप है कि वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले दबंग अज्जू हाथ में तमंचा लहराते और ललकारते हुए अपने साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। कमरे का ताला तोड़कर मां के सोने-चांदी के गहने और बक्से में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए और मारपीट की।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसने रामकोला थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण दबंग पांच बार घर पर हमला कर परिजनों को बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर चुके हैं। पीड़ित का कहना है कि वह हर बार मेडिकल कराकर रामकोला थाने पहुंच तहरीर दे रहा है, लेकिन थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed