{"_id":"589b7d564f1c1be717379673","slug":"due-to-failure-of-link-passengers-can-t-get-reserve-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक फेल, नहीं मिल रहा आरक्षित टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक फेल, नहीं मिल रहा आरक्षित टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का लिंक आए दिन फेल होने से रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार से ही लिंक फेल होने की वजह से यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन बिहार बार्डर के नजदीक का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां से हर दिन ट्रेन से यात्रा करने के लिए सैकड़ों लोग आते हैं। दूर दराज की यात्रा करने वाले लोग यहां आरक्षित श्रेणी के टिकट के लिए पहुंचते हैं। परंतु यहां के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का लिंक अक्सर ही फेल रहता है। यहां की स्थिति इतनी खराब है कि हर सप्ताह किसी न किसी कारण वश आरक्षण बंद रहता है। पिछले सप्ताह ही इस केंद्र पर चार दिन तक लिंक फेल था।
सोमवार को व्यवस्था ठीक हुई, लेकिन मंगलवार को फिर इस केंद्र का लिंक फेल हो गया। इसकी वजह से परेशान रेल यात्री जितेंद्र सिंह, धनेश यादव, परमेंदर जायसवाल, विनोद गुप्ता आदि ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया का कहना है कि लिंक फेल होने से दिक्कत आ रही है, जल्दी ही व्यवस्था में सुधार आ जाएगा।