{"_id":"6883dca5c30ef9781a024889","slug":"dudhi-kasya-sukrauli-bdo-received-warning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142294-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुदही, कसया, सुकरौली बीडीओ को मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुदही, कसया, सुकरौली बीडीओ को मिली चेतावनी
Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने जिनका राशन कार्ड नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर फैमिली आइडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वहीं जीरो पावर्टी की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर दुदही, कसया और सुकरौली के बीडीओ को चेतावनी दी गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में जिस स्तर से रैंकिंग खराब हो रही है उस पर कार्रवाई करें, अन्यथा उस विभाग के अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में कार्याें के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जीरो पावर्टी की समीक्षा दौरान दुदही, कसया व सुकरौली बीडीओ को चेतावनी देते हुए कार्यों में सुधार लाए जाने का निर्देश देते हुए विभिन्न योजनाओं की सत्यापन रिपोर्ट में भिन्नता मिलने पर फटकार लगाई।