फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunken laborer cut the arm of the young man.

नशे में धुत मजदूर ने युवक की बांह काट दी

Wed, 18 Apr 2018 12:21 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 18 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drunken laborer cut the arm of the young man.
घायल। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार।    मंगलवार की शाम को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर नशे में धुत युवक ने ईंट पथाई कर रहे अपने गांव के 20 वर्षीय मजदूर की हंसिया से मारकर बांह काट दी। नशे में धुत युवक मजदूर से गांजा का चिलम तैयार करने को कह रहा था जबकि मजदूर अपने कार्य में लगा हुआ था। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे मेडिकल कालेज में इलाज के लिए ले जाया गया है। 
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी निवासी मजदूर विनोद प्रसाद (20) इसी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे विनोद ईंट पथाई में लगा था। इसी दौरान विनोद के गांव का ही रहने वाला 22 वर्षीय युवक वहां नशे की हालत में पहुंचा और विनोद से गांजा पिलाने के लिए कहने लगा। अपने कार्य में मशगूल विनोद ने नशे में धुत युवक की बात अनसुनी कर दी। इससे नाराज युवक ने हाथ में ले रखे हंसिया से विनोद की दाहिनी बांह पर जोरदार प्रहार कर दिया। तेज धार वाले हंसिया के एक ही वार से विनोद की बांह कंधे के पास से कटकर अलग हो गई। विनोद की चीख सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े तो नशे में धुत युवक वहां से भाग निकला। लोगों ने विनोद के घरवालों के साथ ही डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी फाजिलनगर भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


नशे में धुत युवक द्वारा मजदूर की बांह काट लिए जाने की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। तुर्कपट्टी पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है, परंतु पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed