फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drunk elder brother stabs younger one to death

Kushinagar News: नशे में बड़े भाई ने छोटे को चाकू घोंपकर मार डाला

Sun, 03 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drunk elder brother stabs younger one to death
पडरौना।
विज्ञापन

शहर के साहबगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात विवाद के दौरान में नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए झरही नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
साहबगंज मोहल्ला निवासी शंभू चौहान की छोटे भाई संदीप (32) में शुक्रवार रात किसी बात पर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई नशे में थे। विवाद के दौरान शंभू ने संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया। उसके बाद उसकी हालत गंभीर देखकर फरार हो गया। परिजन संदीप को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। उधर, शनिवार को घर वाले शव को टेंपो में लाद कर करीब 9 बजे झरही नदी के तट पर गए और दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शंभू कुछ साल पहले भी चाकूबाजी के मामले में अपने दोस्त के साथ जेल जा चुका है। काफी दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटा है। वहीं संदीप करीब बीस साल तक घर से लापता था। कोरोना काल में वह घर आया, तब से यहीं पर मजदूरी करता था।

--
- युवक की हत्या की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है और संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है तो गलत है। अगर कोई तहरीर नहीं देगा तो पुलिस कैसे कार्रवाई कर सकती है। -अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed