{"_id":"6670b382eeb4aa15f60fa4b4","slug":"drunk-driver-hits-middle-aged-man-sitting-under-tree-car-overturns-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118411-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशे में चालक ने पेड़ के नीचे बैठे अधेड़ को मारी टक्कर, पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशे में चालक ने पेड़ के नीचे बैठे अधेड़ को मारी टक्कर, पलटी कार
Tue, 18 Jun 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया वीरभान गांव में पेड़ के नीचे बैठे अधेड़ को नशे में कार चालक ने टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल व्यक्ति का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
नौरंगिया-कोटवा मार्ग पर सिरसिया गांव में सोमवार की दोपहर गांव निवासी प्रभु गुप्ता (50) अपने घर के सामने पेड़ की छांव में तख्त पर बैठे थे। इसी दौरान कोटवा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला तो पता चला कि वह शराब के नशे में धुत था। वहीं, कार की टक्कर में घायल प्रभु गुप्ता को सिर और पैर में काफी चोटें आईं। गांव वालों की मदद से उन्हें सीएचसी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया गया, जहां इलाज चल रहा है।