फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drugs were thrown in the bushes near the hospital

अस्पताल के पास झाड़ियों में फेंकी मिली दवाएं

Wed, 23 Nov 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Drugs were thrown in the bushes near the hospital
झाड़ियों में फेंकी मिली दवाएं - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान में मरीजों के लिए आई आयरन और कीड़ी मारने की दवाइयां बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन के एक कमरे में फेंकी गई हैं। इसमें से आयरन की गोलियों के पत्तों पर एक्सपायरी डेट सितंबर 2016 तथा एलबेन्डाजॅाल की गोलियों के पत्तों पर एक्सपायरी डेट जून 2018 अंकित है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए स्कूल को जिम्मेदार बता रहा है जबकि स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि ये दवाइयां अस्पताल की हैं। एक दिन पहले ही इस अस्पताल के पास ओआरएस का पैकेट भी फेंका गया था।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर गरीब और असहाय परिवार के लोगों के इलाज के लिए जो दवाइयां अस्पतालों को भेजी जा रही हैं, उनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान को मिली दवाइयां और ओआरएस के पैकेट तक झाड़ियों में मिल रहे हैं। बुधवार को अस्पताल के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन के कमरे की झाड़ियों के बीच काफी मात्रा में फेंकी गयी सरकारी दवाइयां देखकर लोगों ने अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दी। इन दवाइयों में आयरन और एलबेंडाजॉल की गोलियां हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के प्रभारी चिकित्साधिकारी शशिशेखर सिंह का कहना है कि झाड़ियों में फेंकी गयी दवाएं कुछ माह पूर्व क्षेत्र के प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित करने के लिये दी गई थीं, लेकिन वे दवाएं वितरित करने की बजाय झाड़ियों में फेंक दी गई हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान के प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विद्यालय के बच्चों में वितरित करने के लिए जो दवाइयां उपलब्ध करायी गई थीं, वे वितरित कर दी गयी हैं। विद्यालय के जर्जर भवन के कमरे में जो दवाइयां मिली हैं, वह स्वास्थ्य विभाग की होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed