{"_id":"668477a31645fd9c8e0c9874","slug":"drone-sprayer-will-provide-convenience-in-spraying-crops-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119217-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्रोन स्प्रेयर से फसलों पर छिड़काव में मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्रोन स्प्रेयर से फसलों पर छिड़काव में मिलेगी सहूलियत
Wed, 03 Jul 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। आईपीएल चीनी मिल ने परिक्षेत्र के किसानों को दो ड्रोन स्प्रेयर की सौगात दी है। इससे आसानी से फसलों पर दवा आदि के छिड़काव में सहूलियत मिलेगी। किसानों को तय किराये पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इस ड्रोन को दो महिला टेक्नीशियन चलाएंगी।
आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से दो ड्रोन स्प्रेयर मंगाया गया है। मंगलवार से जीएम एनपी सिंह व केन हेड सुधीर कुमार की देखरेख में विशेषज्ञों की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह की नामित महिलाओं को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद महिला टेक्नीशियन किसानों की डिमांड पर ड्रोन स्प्रेयर से खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करेंगी, जिससे किसानों के आय को बढ़ाने में सहभागिता होगी। अधिकारियों ने बताया कि आईपीएल चीनी मिल हमेशा किसानों को उनके दरवाजे तक कृषि सहयोग या सेवा को वास्तविक रूप में ले जाने में सक्षम बनाता है। एमडी डॉ. पीएस गहलोत व ईडी नीरज शर्मा ने किसान गोष्ठी में इसकी घोषणा की थी। आने वाले समय में मिल की क्षमता वृद्धि समेत अन्य विकास धरातल पर उतरने वाला है। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की सदस्य तारा देवी, पुष्पा देवी, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।