फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DRM inspected railway stations

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected railway stations
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण
विज्ञापन

अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) ने यात्री सुविधाएं बढ़ाने एवं सवारी गाड़ियों को रफ्तार देने व संरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए थावे-कप्तानगंज-सीवान रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया।

बुधवार को शाम साढ़े चार बजे पडरौना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष, पैनल कक्ष, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, बुकिंग काउंटर, वाटर बूथ, विश्रामालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एनके जोशी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, स्टेशन अधीक्षक रामकुमार, राकेश कुमार, विजय सिंह, राजू कुमार, राजेश सिंह, रिपुंजय प्रकाश, जयकिशोर सिंह, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारियों ने थावे-कप्तानगंज रेलखंड के स्टेशनों का निरीक्षण कर साफ सफाई के साथ, पीआरएस, बाहरी परिसर आदि की जानकारी ली। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस, पीडब्लूआई राकेश राव, बागीश राय, कृपाशंकर, नितिन आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय रेलवे जंक्शन का भी निरीक्षण किया। इसमें मिली कमियों को सुधारने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। डीआरएम के आने की जानकारी पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती ने जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व सुबह शाम के समय ट्रेन चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed