फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver found dead in DCM parked on road for four days

Kushinagar News: सड़क पर चार दिन खड़े डीसीएम में मृत मिला चालक

Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Driver found dead in DCM parked on road for four days
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 अमवा तिवारी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की शाम करीब सात बजे पुलिस ने एलपीजी के खाली सिलिंडर लदे डीसीएम से चालक का शव बरामद किया। डीसीएम रविवार की शाम के से ही पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। बुधवार की शाम केबिन से दुर्गंध आने पर लोगों को संदेह हुआ, तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के खेतवा निवासी उदय कुमार मंडल (35) अहिरौली बाजार से खाली रसोई गैस सिलिंडर लोडकर बिहार के मोतिहारी जा रहा था। अमवा तिवारी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास उसने गाड़ी खड़ी की थी। बुधवार की शाम करीब सात बजे उधर से गुजर रहे लोगों ने डीसीएम के भीतर से दुर्गंध आने पर मधुरिया चौकी पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंचे तुर्कपट्टी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, मधुरिया चौकी प्रभारी अवनीश सिंह एवं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक के पास से मिले डिटेल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed