फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver dies in collision between truck and DCM

Kushinagar News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between truck and DCM
मल्लूडीह। फोरलेन के मल्लूडीह फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम चालक गोरखपुर के गगहा थाने के सिसवा उर्फ चंकपुर निवासी मदन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे चालक का शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर ट्रक खराब हो गया था। मैकेनिक उसे ठीक करने में लगे थे। इसी दौरान तमकुहीराज की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम ट्रक में ही फंस गई और चालक की दबकर मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कसया पुलिस को दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घंटों मशक्कत के बाद शव को डीसीएम से बाहर निकाला जा सका। चालक की पहचान मदन पांडेय (40) वर्ष निवासी सिसवा उर्फ चंकपुर थाना गगहा जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed