{"_id":"587a69d94f1c1b982dba7cd7","slug":"dressmaking-and-won-the-teams-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवान और गया की टीमों ने जीता मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवान और गया की टीमों ने जीता मुकाबला
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
टीमों ने जीता मुकाबला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23वें इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को महिलाओं के बीच फुटबाल मैच हुआ। इसमें सीवान की महिला टीम ने समस्तीपुर को 5-0 से हरा दिया। वहीं एक अन्य मुकाबले में गया की टीम ने कोलकाता को 3-2 से पराजित कर दिया।
फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस फुटबाल प्रतियोगिता में सीवान की महिला टीम का मुकाबला समस्तीपुर से हुआ। सीवान की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच के पहले हाफ तक तारा खातून, पुतुल व मंजू के गोल की बदौलत 4-0 से आगे रही। दूसरे हाफ मे समस्तीपुर की महिला खिलाड़ियों ने बढ़त बनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन गोल नहीं कर सकीं। मैच के अंतिम क्षणों में तारा खातून ने अपनी साथी खिलाड़ी के पास पर
गेंद को गोल पोस्ट में डालकर स्कोर 5-0 कर दिया।
दूसरा मुकाबला डीएसए क्लब कोलकाता एवं रणजीत क्लब गया के बीच हुआ। इसमें खेल के 10वें मिनट
में गया के गुरु मंटू ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया। कोलकता की टीम गोल की तलाश में थी, लेकिन पुन: गया के खिलाडी गुरु मंटू ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे पर जवाबी हमले करते रहे। खेल के दूसरे हाफ में कोलकता के जिशान ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया, लेकिन खेल के अंतिम क्षण में गया के बंटी सिहं ने गोल मारकर इस रोमांचक मुकाबले में अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
मैच की मुख्य अतिथि डॉ. नीला राय शर्मा ने खेल की शुरुआत की। इस दौरान आयोजन समिति के ओपी सिंह, कौशल सिंह, भीम गुप्ता, अशोक सिंह, सर्वदेव गुप्ता, जितेंद्र पटेल, केडी सिंह कुशवाहा, आलोक मिश्र, संजय पटेल, नियामतुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।