फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drain Constructed for 40 Lakhs in Sukrauli Brings Relief to a Population of 2,000

Kushinagar News: सुकरौली में 40 लाख से बनी नाली, दो हजार की आबादी को राहत

Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drain Constructed for 40 Lakhs in Sukrauli Brings Relief to a Population of 2,000
सुकरौली। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 महाराणा प्रताप नगर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से 450 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बरसात से पहले इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती थी। सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता था और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। नाली निर्माण के बाद अब पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने बताया कि यह कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया गया है, ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है और पानी के बेहतर प्रवाह के लिए तकनीकी मानकों का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed