{"_id":"68bb4bc6e343c041890ebb9f","slug":"dr-radhakrishnan-was-remembered-pledged-to-adopt-his-ideals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-144798-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉ. राधाकृष्णन को किया याद, आदर्शों को अपनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉ. राधाकृष्णन को किया याद, आदर्शों को अपनाने का संकल्प
Sat, 06 Sep 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार में शिक्षकों को संबोधित करते कुलपति श्रीप्रकाश मणी त्रिपाठी। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया तो छात्रों ने शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के उदित नरायन इंटर कालेज, पीजी कालेज, हनुमान इंटर कालेज, गोश्वामी तुलसी दास इंटर कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी शिक्षक सभा ने समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विजेंद्र पाल यादव ने समाजवादी सरकार के दौरान शिक्षकों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की याद दिलाई। शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रजीत यादव ने भी समाजवादी पार्टी की नीतियों की सराहना की। अरुण कुमार राव, रामाशीष सिंह, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, रामआशीष गौतम आदि शिक्षक को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र ,डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ चंदन यादव , ऐश्वर्य पाठक, राजेश जायसवाल,अश्वनी यादव, हरेराम यादव, आशीष कुशवाहा अमरजीत यादव , राजदीप राजन,धनेश यादव ,छात्र सभा जिला अध्यक्ष राम लखन यादव , नौशाद अली आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों मे शुक्रवार को भारत के प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रपति रहे सर्वपली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के मनाया गया। सेवरही क्षेत्र के लोकमान्य इंटर कालेज जानकी नगर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भारत के प्रख्यात शिक्षा विद् व राष्ट्रपति रहे सर्वपली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, उमाशंकर सिंह, डा. सुनील कुमार वर्मा, राजेश कुशवाहा,अनिल तिवारी,रणवीर प्रताप शाही, विकास मिश्र, शाकिर अली, मुश्ताक अहमद, राजकु वर्मा,अनुज राय सहित सभी शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
वहीं वन विभाग तमकुही रेंज द्वारा शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम चला कर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी का कहना था कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के आधार है। शिक्षक दिवस पर छात्रों द्वारा गुरु के नाम एक पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने से पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने मे मदद मिलेगी।
वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के आधार है। इस दौरान वन दरोगा नंद राव, वन रक्षक संजय सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, इंद्रजीत यादव सहित स्कूल के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बनकटा बाजार क्षेत्र के स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने जितेन्द्र स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। छात्र अपने गुरु से शिक्षा प्राप्त कर समाज में आदर्श स्थापित करें।