फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DPCL defeated Azo Warriors by 77 runs.

Kushinagar News: डीपीसीएल ने एजो वारियर्स को 77 रनों से हराया

Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
DPCL defeated Azo Warriors by 77 runs.
सीताराम चौराहा। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के शनीचरी फील्ड डाक्टर्स क्रिकेट क्लब सेवरही की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय डाक्टर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग (डीपीसीएल) के उदघाटन मैच में केएन मिश्र लीजेंड ने एजो वारियर्स को 77 रन से पराजित किया। शानदार गेंदबाजी के लिए केएन मिश्र लीजेंड टीम के खिलाड़ी डा. मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टाॅस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केएन मिश्र लीजेंड टीम के डा. अजय कुशवाहा और डा. जेपी सिंह के 50-50 रनों के साझेदारी कर निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के गंवाकर 180 रन बनाए। जवाब में मैदान पर उतरी वारियर्स की टीम 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस तरह लीजेंड टीम ने वारियर्स को 77 रनों से मैच जीत लिया। इसमें केएन मिश्र लीजेंड टीम के डा. मनीष को तीन ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटकने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पूर्व बीडीसी सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, श्रीकांत मद्धेशिया, राम इकबाल कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया । विशिष्ट अतिथि अर्चना उर्फ रोली सिंह ने मैन आफ द मैच को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। मैच में अंपायर की भूमिका सद्दाम हुसेन व राजन सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed