फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry murder accused sent to jail by CJM

Kushinagar News: दहेज हत्या के आरोपी को सीजेएम ने भेजा जेल

Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder accused sent to jail by CJM
- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग का निवासी है पीड़ित परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सीजेएम ने उसे 17 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव की निवासी वादी नर्मदा देवी पत्नी विनोद कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि बेटी प्रतिमा मिश्रा की शादी 28 जून, 2023 को कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर निवासी कुलदीप तिवारी उर्फ प्रियेश के साथ की थी। विदाई 30 जून, 2023 को हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार काफी खर्च किया। आरोप है कि उनकी पुत्री प्रतिमा के ससुराल जाने के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने इस बारे में कई बार जानकारी दी थी। 29 जुलाई, 2023 की शाम को सूचना मिली कि प्रतिमा की तबीयत ज्यादा खराब है। वहां पहुंचे तो प्रतिमा की लाश उसके कमरे में छत के पंखे से लटक रही थी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में पेश किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सीजेएम ने उसे 17 अगस्त 2023 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed