फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry murder accused sent to jail by CJM

Kushinagar News: दहेज हत्या के आरोपी को सीजेएम ने भेजा जेल

Tue, 01 Aug 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder accused sent to jail by CJM
- सीजेएम न्यायालय में मंगलवार को पेश किया गया आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दहेज हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां सीजेएम ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर विजयपुर निवासी वादी सरवन प्रसाद पुत्र पलटू प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 29 मई को अपनी 18 वर्षीय बेटी चांदनी की शादी 10 मई 2023 को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र अभिषेक प्रसाद से किए थे। उन्होंने बताया कि जब से उनकी बेटी अपने पति के घर गई, तब से उसका पति, ससुर मोहन प्रसाद और सास अनीता देवी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर 29 मई 2023 को दिन में करीब एक बजे उनकी बेटी ने दुपट्टे से छत के कुंडे में फंदा आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। अपराध गंभीर होने के कारण सीजेएम ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed