{"_id":"653bff6cbdd3a3b3ff08b384","slug":"dowry-killer-accused-surrenders-in-cjm-court-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6779-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहेज हत्यारोपी ने सीजेएम न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहेज हत्यारोपी ने सीजेएम न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की वादी ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दहेज हत्या के एक आरोपी ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके खिलाफ पडरौना कोतवाली में केस दर्ज हुआ था।
इस मुकदमे की वादी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के परसौनी गांव की निवासी इंदू देवी पत्नी लोरिक यादव ने 5 सितंबर 2023 को तहरीर दी थी। उन्होंने पडरौना कोतवाली पुलिस को बताया था कि अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी दो वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के सिसहन कोठिलवा गांव के निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र राजकुमार यादव से की थी। शादी के बाद से दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा। बीते 31 अगस्त को उनकी बेटी अंकिता यादव की ससुर रामचंद्र यादव, जेठ रामाशीष, जेठानी गिरिजा देवी और पति राजकुमार यादव ने मिलकर हत्या कर दी। उसके बाद रात में ही लाश को जला दिया। इंदू देवी ने बताया कि जब उन्हें घटना का पता चला तो बेटी के घर गईं तो ससुराल के सभी लाेग फरार थे। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज किया। उसके बाद ससुर रामचंद्र यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। शुक्रवार को दहेज हत्यारोपी पति राजकुमार यादव स्वयं सीजेएम प्रशांत कुमार के न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को उस मुकदमें में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।