{"_id":"66ee387ec2fbd77e9907c129","slug":"dowry-harassment-case-against-seven-including-husband-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123452-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस
Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की विवाहिता ने एसपी को पत्र देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और शादी में मिले सामान को जला देने की शिकायत की। एसपी के आदेश पर विशुनपुरा पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी बसंत गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता की शादी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुई है। राहुल की पत्नी ने एसपी को पत्र देकर बताया है कि ससुराल में पति, ससुर, सास समेत सात लोग उसके के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसके पिता से दहेज की मांग करते हैं। उसने विशुनपुरा थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने विशुनपुरा एसओ को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पति, सास व ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।