फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dowry harassment case against five including husband, victim's condition critical

Kushinagar News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस, पीड़िता की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against five including husband, victim's condition critical
-नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोला का मामला
विज्ञापन

-दो मई को पीड़िता को मारपीट कर ससुराल वालों ने किया घायल, गोरखपुर में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया पूरब टोला में विवाहित को दहेज के लिए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने और घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।
मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया के पूरब टोला निवासी पीड़िता के पिता इस्लाम अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2019 को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सबया आबकारी निवासी मोहम्मद्दीन के पुत्र कुतुबुद्दीन से उनकी बेटी आसमा की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी वह फोन पर भी देती रही। दो मई को उनकी बेटी को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है, और हालत में सुधार नहीं हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कुतुबुद्दीन अंसारी, ससुर मोहम्मद्दीन अंसारी, ननद अफसाना, सास खुशुन निशा, देवर आरिफ अंसारी के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed