फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Don't pay attention to rumours, police will take action against those spreading anarchy

Kushinagar News: अफवाहों पर न दें ध्यान, अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Don't pay attention to rumours, police will take action against those spreading anarchy
पडरौना। कोतवाली पडरौना के जंगल बेलवा और बांसी चौकी परिसर में सोमवार की शाम इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने शांति कमेटी की बैठक की। इस दौरान गांव के संभ्रांत लोगों व लक्ष्मी पूजा पंडाल आयोजक मौजूद रहे। जंगल बेलवा, त्रिलोकपुर बुजुर्ग व त्रिलोकपुर खुर्द के लोगों से इंस्पेक्टर ने बातचीत की और सहयोग की मांग की। कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता और हमारी रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी देते हैं। कोई भी त्योहार हो, उसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का नाते आप सभी का भी कर्तव्य है कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसएसआई रविभूषण राय, चौकी इंचार्ज बांसी विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed