{"_id":"6962aa8762de771105099dbd","slug":"dont-just-deduct-the-salaries-of-doctors-who-are-absent-from-duty-take-strict-action-against-them-as-well-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152505-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी से गायब डॉक्टरोें का सिर्फ वेतन न काटें, उन पर कड़ी कार्रवाई भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी से गायब डॉक्टरोें का सिर्फ वेतन न काटें, उन पर कड़ी कार्रवाई भी करें
Sun, 11 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार व कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान उद्यान, कृषि, सहकारिता, सड़क निर्माण, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), कानून व्यवस्था समेत अन्य विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाई सड़कों के अनुरक्षण को लेकर संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई।
उन्होंने निर्देश दिए कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सभी सड़कों की सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए और उनकी सहमति से मरम्मत प्रस्ताव बनाए जाएं। साथ ही प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पांच वर्ष से अधिक पुरानी सड़कों की सूची बनाकर मरम्मत हेतु जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से दें, जिससे उनके माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुंच सके।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करें। मनरेगा की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 1,83,931 जॉबकार्ड सक्रिय हैं, जिनमें से 1,27,793 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अवैध कब्जों को लेकर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए और इस संबंध में जिलाधिकारी को आदेश पत्र जारी कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान समाचार पत्रों का हवाला देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर केवल वेतन रोकना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जानकारी दी कि जनपद में मुसहर कॉलोनी निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की व्यवस्था की जा रही है। एसपी केशव कुमार ने कहा कि जिले की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर पात्र लाभार्थियों को पूरा लाभ दिलाया जाएगा।
बैठक में राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर सांसद विजय दुबे, हाटा विधायक मोहन वर्मा, चेयरमैन विनय जायसवाल, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड आदि मौजूद रहे।