फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Don't get sick by rushing to get an X-ray done.

Kushinagar News: जल्दी एक्सरे कराने के चक्कर में खुद न पड़ जाएं बीमार

Wed, 01 May 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Don't get sick by rushing to get an X-ray done.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे कराने के लिए मारामारी हो रही है। जल्दी के चक्कर में लोग मरीज लेकर एक्स-रे कक्ष में पहुंच जा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। विशेषज्ञों को कहना है कि एक्स-रे का रेडिएशन नुकसानदायक है। एक्स रे कक्ष में आम लोगों को प्रवेश वर्जित है। मंगलवार को 30 से अधिक लोग कक्ष में मरीजों को लेकर जमे रहे। मना करने पर तीमारदार स्वास्थ्य कर्मियों से उलझ जा रहे थे।
विज्ञापन

सीमावर्ती जिला होने से गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण से भी मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। रेडियोलॉजी विभाग में प्रतिदिन 220-250 मरीजों का एक्स-रे होता है। इनमें अधिकतर टीबी के मरीज होते हैं। चार की जगह सिर्फ दो टेक्निशियन होने से एक्स-रे में समय अधिक लगता है। मरीजों को लेकर तीमारदार भी एक्स-रे कक्ष में जमे रहते हैं। टेक्निशियन के मना करने के बाद भी बाहर नहीं निकल रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12.10 बजे एक्स-रे कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। इनमें हड्डी रोग, श्वांस रोग, फेफड़ा और टीबी रोगी जांच कराने पहुंचे थे। श्वांस, फेफड़े और टीबी के मरीजों से अन्य मरीजों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। 12:40 बजे तक 247 मरीजों का एक्स-रे किया जा चुका था और करीब 50 लोग यहां बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अल्ट्रासाउंड विभाग में दोपहर 12:50 बजे तक 19 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो चुका था। 15 मरीज कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार फर्श पर बैठकर कर रहे थे। मरीजों को बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेडियोलाॅजी विभाग के एक्स-रे कक्ष में जांच के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। स्टॉफ की कमी से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। मेडिकल प्रशासन काम कर रहा है और अगले दो महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। एक्स-रे मशीन से रेडिएशन बहुत कम होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मरीज के अलावा किसी को भी एक्सरे कक्ष के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। लोग जल्दी के चक्कर में मशीन के पास जमे रहते हैं। एक्सरे कक्ष के बाहर सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाएगी। -डॉ. आरके शाही, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed