फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Don't be careless while filling Form 6... your voter card may get stuck.

Kushinagar News: फार्म-छह भरते समय न करें लापरवाही...अटक सकता है वोटर कार्ड

Fri, 27 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Don't be careless while filling Form 6... your voter card may get stuck.
पडरौना। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए मतदाताओं से फार्म-छह भरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आवेदन पत्र के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है और सभी प्रविष्टियां शुद्ध वर्तनी में भरना बेहद जरूरी है, ताकि मतदाता फोटो पहचान पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन में नाम, पूरा पता, स्पष्ट नवीनतम फोटो और वर्तमान मोबाइल नंबर अंकित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल पहचान पत्र त्रुटिरहित बनेगा बल्कि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकृत पोर्टल Election Commission of India के voters.eci.gov.in तथा ईसीआईएनईटी ऐप पर फार्म-छह ऑनलाइन भरने की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक आवेदन भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को भी जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के दौरान धुंधली या मानक के अनुरूप न होने वाली फोटो प्राप्त हो रही हैं, जिससे भविष्य में पहचान में समस्या आ सकती है। फोटो रंगीन, जेपीजी प्रारूप में अधिकतम दो एमबी आकार की, पासपोर्ट साइज और स्पष्ट होनी चाहिए। चेहरे का लगभग 75 प्रतिशत भाग साफ दिखाई दे, पृष्ठभूमि हल्के रंग की हो और फोटो में कोई अन्य व्यक्ति या वस्तु न हो।
विज्ञापन

--------
नाम और संबंधी का विवरण दोनों भाषाओं में
आवेदक अपना तथा संबंधी (पिता/माता/पति/पत्नी/तृतीय लिंग के मामले में गुरु) का नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में स्पष्ट रूप से भरें। केवल एक भाषा में नाम भरने पर स्वतः रूपांतरण से वर्तनी त्रुटि की आशंका रहती है। विवाहित महिला आवेदक प्राथमिकता के आधार पर पति का नाम अंकित करें। पूरा पता और सही पिनकोड अनिवार्य फार्म-छह में मकान संख्या, गली/मोहल्ला, गांव/शहर, डाकघर, तहसील, जिला व राज्य का नाम स्पष्ट रूप से भरें और निकट के प्रमुख स्थल का उल्लेख भी करें। सामान्य निवास प्रमाण के लिए संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें। गलत पिनकोड भरने से मतदाता पहचान पत्र मिलने में देरी हो सकती है। मोबाइल नंबर से आसानी से मिलेगा ई-ईपिक फार्म-छह में मोबाइल नंबर दर्ज करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओटीपी के माध्यम से आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है और पोर्टल या ईसीआईएनईटी ऐप से ई-ईपिक को एक से अधिक बार डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed