{"_id":"59e79fd34f1c1bd8538b8081","slug":"done-with-disturbing-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से परेशान होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से परेशान होकर किया प्रदर्शन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। दीपावली पर्व के अवसर पर भी कप्तानगंज नगर पंचायत के कई वार्डों में सफाई नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो वे लोग वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर 11 और 12 में कई दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया था। दीपावली पर्व की तैयारियों में जुटे लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए मनोज कुमार अग्रहरि की अगुवाई में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि आर्य समाज मंदिर व अग्रहरि रोड समेत वार्ड में कई जगह कूड़े का ढेर लगा है। दीपावली के अवसर पर जब चारों तरफ सफाई हो रही हो, नगर पंचायत की तरफ से इस तरह की मनमानी उचित नहीं है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे उमेश अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, प्रदीप रौनियार, ऋषि अग्रहरि, पंकज रौनियार, विक्की कश्यप, सोनू अग्रहरि, गुड्डू कुरैशी, हरीश चंद्र अग्रहरि, विनोद कुमार आदि का कहना था कि अगर नगर पंचायत प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो वे लोग वृहद पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी देवेश कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों की शिकायत का ध्यान रखते हुए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां भी कूड़ा एकत्रित था, उसे हटवाया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि दीपावली के अवसर पर नगर स्वच्छ दिखे।