फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dola will be taken out in Mishrauli today, preparations are in full swing

Kushinagar News: मिश्रौली में आज निकलेगा डोल, तैयारियां तेज

Sat, 05 Sep 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dola will be taken out in Mishrauli today, preparations are in full swing
पिपरा बाजार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मिश्रौली (विश्रामपट्टी) के डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मेले में शामिल होने वाले गांवों में सफाई कराई गई। सदर कोतवाल की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल से गांवों में पेट्रोलिंग और गश्त की। सीओ सदर आरपी सिंह और नायब तहसीलदार एनसी राय ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को डोल मेला परंपरागत तरीके से निकलेगा।
विज्ञापन

संवेदनशील माने जाने वाले मिश्रौली डोल मेले में आसपास के 18 गांवों से झांकियां शामिल होती हैं। इनमें बड़हरा, अधार छपरा, सिरसिया दीक्षित, बहादुरगंज, सनेरा मल्लछपरा, बरकण्टी, सुसवलिया, पटेरा मंगलपुर, अब्दुल चक, विशुनपुरा, उपाध्याय छपरा और सहुआडीह समेत अन्य गांव शामिल हैं। मेले की तैयारियों को लेकर पिछले सप्ताह सदर एसडीएम, सीओ सदर और कोतवाल की मौजूदगी में संबंधित गांव वालों के साथ मिश्रौली पुलिस चौकी में शांति समितियों की बैठकें हुई थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांवों में गंदगी, रास्तों पर अस्थायी अवरोध और बिजली के ढीले तार व जर्जर खंभों की समस्या उठाई थी। तत्कालीन एसडीएम राजीव निगम और सीओ आरपी सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पड़रौना और विशुनपुरा ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने संबंधित गांवों में अभियान चलाकर सफाई की। उधर, सदर कोतवाली और मिश्रौली पुलिस चौकी के जवानों ने गांवों में पेट्रोलिंग की। मिश्रौली और बड़हरा में विशेष रूप से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed