{"_id":"66cf8254d463f139de069976","slug":"dol-procession-took-out-from-15-localities-amid-tight-security-arrangements-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122267-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 15 मोहल्लों से निकला डोल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 15 मोहल्लों से निकला डोल जुलूस
विज्ञापन
-सतरंगी लाइटों के बीच निकले जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
-चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस व पीएसी के जवान, एएसपी ने जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर में परंपरागत भगवान श्रीकृष्ण का डोल जुलूस बुधवार की रात सतरंगी लाइटों के बीच निकाला गया। 15 अखाड़ों के खिलाड़ी ढोल-नगाड़ों के साथ शहर भ्रमण पर निकले। चौक-चौराहों और गलियों में अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया। डोल मेले में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, तो पूरी रात शहर की सड़कों पर आर्केस्ट्रा देखने के लिए दर्शक जमे रहे।
डोल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए। एएसपी रितेश कुमार सिंह, अभिनव त्यागी, एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव, इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला मेले की निगरानी में रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पडरौना शहर में करीब 100 वर्षों से अधिक समय से डोल का जुलूस निकाला जाता है। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर मेला लगता है। इसमें शहर समेत देहात क्षेत्र के लोग भी शामिल होते हैं। बुधवार को डोल मेला होने के कारण सुबह से ही बाजारों की रौनक बढ़ गई थी।
जगमाहट के बीच रात करीब नौ बजे से 15 अखाड़ों की ओर से डोल जुलूस निकाला गया। इसमें महाबीरी अखाड़ा, श्रीहरिकीर्तन सेवा दल कसेरा टोली, सुभाष चौक, साहबगंज, बावली चौक, तिलक चौक, दरबार रोड, बेलवा चुंगी, कोठा दरबार, छावनी लाला टोला आदि मोहल्लों से भगवान श्रीकृष्ण का डोल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रातभर शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करता रहा। जुलूस के बीच-बीच में साथ चल रहे अखाड़ों के खिलाड़ियों ने डंडा भांजते, शीशे के नुकीले भाग पर लेटते, आग के गोलों से खेलते हुए करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, श्रीराम-जानकी, मां काली व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत झांकियां डोल जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में घूमने के लिए न सिर्फ शहर के लोग शामिल हुए, बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी आए लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थानों की पुलिस, पीएसी व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे। बड़ी-बड़ी ट्राॅलियों पर आर्केस्ट्रा का मंच लगा था। नामी-गिरामी नृतकियां इस मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आईं थीं। पूरी रात शहर की सड़कों पर युवक थिरकते हुए डोल जुलूस में चल रहे थे। हालांकि, आर्केस्ट्रा में नाचने के दौरान कुछ जगहों पर युवकों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी।
पुलिस चौकी सुभाष चौक से अभिनव त्यागी, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव, इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल मेले की निगरानी में जुटे थे।