फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Dol' procession taken out in Hata; tableaux leave spectators spellbound.

Kushinagar News: हाटा में निकला डोल जुलूस, झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध

Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
'Dol' procession taken out in Hata; tableaux leave spectators spellbound.
हाटा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस में शामिल युवक और डीजे।
हाटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन बृहस्पतिवार को नगर में डोल मेले का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों और आकर्षक झांकियों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और जयकारों से देर रात तक नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

देर शाम नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर निकले जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण की सजी-धजी प्रतिमाओं के साथ कई तरह की झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

आगे और पीछे बड़ी संख्या में युवक चल रहे थे। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा। रास्ते में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं में भी डोल मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मेले को लेकर नगर में देर शाम से ही चहल-पहल बढ़ गई थी।
इस दौरान प्रमुख बाजार और मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। जुलूस के कारण कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : डोल मेले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीम तैनात रही। इसके अलावा प्रत्येक झांकी के साथ पुलिस के जवान चलते रहे। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने निगरानी बनाए रखी। देर रात तक पुलिस बल जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा। डोल मेले में शामिल युवाओं में खासा उत्साह रहा। डीजे की तेज आवाज और भक्ति गीतों के बीच युवक नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। भगवान श्रीकृष्ण की जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed