फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dogs scratched woman to death, dead body found in sugarcane field

Kushinagar News: कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला, गन्ने के खेत में मिली लाश

Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dogs scratched woman to death, dead body found in sugarcane field
मथौली(कुशीनगर)। नान्हू मुंडेरा गांव के बाहर गन्ने के खेत में महिला को कुत्तों का झुंड नोचकर मार डाला। शनिवार को सुबह शौच करने गई महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त शाम तक नहीं हो सकी। गांव वालों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार थी। शाम को गांव के बाहर मंदिर पर दिखी थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नान्हू मुंडेरा गांव में शुक्रवार की देर रात 30 वर्षीय महिला को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। महिला का शव पिच सड़क के किनारे गन्ने के खाली खेत में शनिवार की तड़के शौच करने गई महिलाओं ने देखा। उस समय कुत्तों का झुंड शव को नोच रहा था। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि एक सप्ताह से इस क्षेत्र में इधर-उधर महिला भटक रही थी, जो मानसिक रूप से बीमार थी। शाम को गांव के बाहर मंदिर पर लोगों ने इसे देखा था। गांव में करीब 14 कुत्तों का झुंड रहता है। गांव में पैदल या बाइक से आने वाले लोगों को कुत्ते दौड़ाकर काट लेते हैं। कुत्तों के हमले में गांव के दस से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि कुत्तों के झुंड को जिंदा रहते महिला पर हमला करते किसी ने नहीं देखा है। शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान और इसके पहले कुत्तों के हमले को देखते हुए गांव वाले यह बात कह रहे हैं। पुलिस भी कुत्तों के हमले से मानसिक रोगी महिला की मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कुत्तों के नोचने से मानसिक रोगी महिला की मौत हुई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच साल पहले महिला की जान ले चुके हैं कुत्ते

-कुत्तों के हमले से महिला की मौत का कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2018 में पड़ोस के गांव गौनरिया निवासी 58 वर्षीय सुरसती देवी को धान के खेत की निराई करते समय कुत्तों का झुंड नोचकर मार डाला था। इस घटना के बाद से कुत्तों का आतंक आसपास के गांवों में अधिक है। इसके लिए गांव वाले वन विभाग से भी उस समय शिकायत किए थे, लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़े के लिए कोई पहल नहीं हो सकी।

मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण हमलावर हो रहे कुत्ते
-गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते भी हमलावर हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 55 से 60 लोग प्रतिदिन एआरवी लगवाने के लिए पहुंच गए हैं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। अप्रैल में ही गर्मी ज्यादा पड़ रही है। इस लिए कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। इससे बचाव की जरूरत है। जो लोग पालतू कुत्तें रखे हैं। वे लोग उसे दिन में दो बार नहलाएं और पीने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed