फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctor and pharmacist transferred on charges of negligence in treatment

Kushinagar News: इलाज में लापरवाही के आरोप में डॉक्टर और फाॅर्मासिस्ट का तबादला

Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctor and pharmacist transferred on charges of negligence in treatment
हाटा। नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में हाल में सर्पदंश से हुई मौत के मामले में डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया था। इस मामले में कार्यवाहक सीएमओ ने जांच कराई तो लापरवाही का आरोप सही मिला। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का मोतीचक सीएचसी पर स्थानांतरण कर दिया।
विज्ञापन

हाटा नगर पालिका के मिश्र ढाढा़ मोहल्ले के रहने वाले 20 वर्षीय मजनू करीब एक सप्ताह पहले अपने गांव के पास होकर बहने वाली नहर की तरफ गया था, जहां सांप डस लिया था। परिजन उसको लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे, परिजनों का आरोप है कि डयूटी पर तैनात डॉक्टर प्राथमिक इलाज नहीं किए और एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं लगाए। मजनू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज में देरी के चलते मजनू की मौत हो गई। इसकी शिकायत पर कार्यवाहक सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराया, जांच में ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रशांत मल्ल और फार्मासिस्ट यशवंत सिंह चौहान की लापरवाही मिली। इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को मोतीचक सीएचसी पर स्थांतरण कर दिया। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए उसे नदी में प्रवाहित कर दिया। इस मामले में प्रभारी सीएमओ ने बताया कि इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टर और फॉर्मासिस्ट का स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed