{"_id":"6707194f57b78e651e05c984","slug":"doctor-and-employee-of-private-hospital-accused-of-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124571-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारी पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारी पर मारपीट का आरोप
Thu, 10 Oct 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के धुरिया मोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर और उसके कर्मचारियों पर एक युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के वीर सावरकर नगर निवासी कृष्णा पासवान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एनएच-28 के धुरिया मोड़ के समीप एक निजी हॉस्पिटल में वह अपनी दादी का दवा लेने गया था। वहां रुपये वापस मांगने पर कर्मचारी ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और उसे पकड़कर डॉक्टर के चैंबर में ले गए, जहां डॉक्टर और दो कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि जेब में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिया गया है। इस संबंध में हाईवे चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।