{"_id":"5f8f201b8ebc3ec5f0431071","slug":"dm-warns-not-to-delay-in-action-kushinagar-news-gkp370212038","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के निस्तारण में देेरी पर कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के निस्तारण में देेरी पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतों के निस्तारण में देेरी पर कार्रवाई की चेतावनी
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागारों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 416 मामले दर्ज हुए, जिसमें 46 मामलों का मौके पर निपटारा कर शेष मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। डीएम और एसपी ने तमकुहीराज तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुनी। यहां कुल 142 मामले पंजीकृत हुए। इनमें 11 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस मेें आने वाली शिकायतों का संजीदगी से निपटारा किया जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के साथ सख्ती बरती जाएगी। डीएम और एसपी की अगुवाई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 49, पुलिस 32, विकास 19, समाज कल्याण तीन, स्वास्थ्य दो और अन्य विभागों के 37 समेत कुल 142 मामले पंजीकृत हुुए। इनमें राजस्व के सात और अन्य के चार समेत कुल 11 मामलों का मौके पर निपटारा किया जा सका। इस दौरान एसपी विनोद कुमार सिंह, सीएमओ डा. एनपी गुप्ता, एसडीएम एआर फारूकी, सीओ फुलचंद कन्नौजिया, तहसीलदार रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
पडरौना तहसील सभागार में एसडीएम की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 26, पुलिस के नौ, विकास के 11 और अन्य के तीन समेत कुल 49 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें 11 मामलों निपटा दिए गए।
विज्ञापन
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एडीएम विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में हुए आयोजन में राजस्व के 48, पुलिस के नौ, विकास के छह और अन्य विभागों से 12 मामले आए। इनमें छह मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया है। तहसीलदार दीपक गुप्त, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, बीईओ अनूप गुप्त, आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीओ विद्युत अवनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुए आयोजन में विभिन्न विभागों के 36 मामले आए, जिसमें छह का निस्तारण हो गया। तहसीलदार डॉ. एसके राय, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसआई राजेंद्र राय, सुधाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम देश दीपक सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में राजस्व के 34, पुलिस के पांच, विकास के नौ और अन्य के पांच समेत 53 मामले आए, जिसमें छह मामले निपटाए गए। इस दौरान तहसीलदार फरीद अहमद खान आदि मौजूद रहे।
हाटा कार्यालय के अनुसार, सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में हुए आयोजन में राजस्व विभाग के 35, पुलिस के 12, विकास के चार और अन्य विभागों के तीन समेत कुल 61 मामले दर्ज हुए। यहां भी छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।