फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dm taken meeting with sadak suraksha samiti

Kushinagar News: शहर में जाम से निपटने के लिए करें पुख्ता इंतजाम

Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
dm taken meeting with sadak suraksha samiti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम को डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने नगर में जाम से लोगों को निजात दिलाने और शहर में चिह्नित पार्किंग को चालू कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम रमेश रंजन ने कहा कि जिले में कुल 32 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप के चिह्नित किए गए हैं। इसमें एनएच-28 पर 26 स्थान चिह्नित हैं। इन सभी स्थलों की जांच के लिए डीएम ने एआरटीओ निर्देश दिए। सलेमगढ़ और लबनिया में एनएच पर हुए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापार मंडल के सदस्यों से पड़रौना स्थित दुर्घटना स्थल, जाम की समस्या की जानकारी और उसके बचाव के लिए सुझाव लेते हुए कहा कि सेंटथेरेसेस स्कूल के पास स्कूल की छुट्टी के समय वॉलटियर तैनात कर बच्चों को सड़क पार कराएं। कठकुईया मोड़ व रामकोला रोड पर चिन्हित पार्किंग स्थल को चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाईपास पर नहर की पटरी पर जाम की समस्या को खत्म करने और फाजिलनगर व सेवरही सहित अन्य दुर्घटना वाले स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed