{"_id":"6828df3a7c85c2808e0a53ce","slug":"dm-reprimanded-the-tehsildar-sought-clarification-from-sdm-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137624-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसीलदार को डीएम ने लगाई फटकार, एसडीएम से स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसीलदार को डीएम ने लगाई फटकार, एसडीएम से स्पष्टीकरण
Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में समस्याएं सुनते डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व अन्य। संवाद
कप्तानगंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने फरियाद सुनी। एक शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने तहसीलदार दिनेश कुमार पर नाराजगी जाहिर और खरी-खोटी सुनाते हुए एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। डीएम ने मातहतों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ऐसी शिकायतें आने पर खामियाजा भुगतने के लिए जिम्मेदार तैयार रहें। 35 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण हुआ।
डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों को प्राथमिकता पर रखें। पीड़ित की बातों को सुने और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो पा रहा है उसका तय समय के अंदर निस्तारण शासन के मंशा के अनुसार करें। निस्तारण में पक्षपात नहीं होना चाहिए। इस दौरान डीएम के पास अमरनाथ कन्नौजिया ग्राम देऊरवा पहुंचे और बताया कि मेरे घर के दरवाजे के सामने निकलने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति दीवार चलवाकर शौचालय की टंकी बैठा लिया है। इससे आवागमन प्रभावित है। रास्ता खुलवाने के लिए तहसीलदार से कई बार शिकायत किया। डीएम ने जब तहसीलदार से पूरे प्रकरण की जानकारी जाननी चाही तो तहसीलदार टाल-मटोल करते हुए अनभिज्ञता जाहिर करने लगे। उक्त प्रकरण पर उचित प्रत्युत्तर नहीं दिया गया, जबकि तहसीलदार द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को निर्देश दिया कि उक्त मामले में तहसीलदार से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट भेजें। इस मामले का मौके पर जाकर एसडीएम खुद निस्तारण कराएं। सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में अचानक आए आंधी तूफान से होने वाली फसलक्षति का आंकलन व सर्वे रिपोर्ट भेजें। जनहानि, पशुहानि जो हुई है शासकीय व्यवस्था के अनुरूप भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की। थानाध्यक्षों को प्राप्त सभी शिकायतों का तय समय के अंदर निस्तारण करने को कहा। इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार यादव, तहसीलदार दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।