{"_id":"65e62addd5f220f85e048824","slug":"dm-inquires-about-the-condition-of-offices-in-collectorate-instructions-to-organize-files-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113613-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम ने कलक्ट्रेट में दफ्तरों का जाना हाल, फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम ने कलक्ट्रेट में दफ्तरों का जाना हाल, फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश
Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को डीएम ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में उपलब्ध अनुपयोगी सामान को नीलाम करने, अधूरे अभिलेख को दुरूस्त करने और कार्यालय की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण दौरान डीएम उमेश मिश्र ने सूचना विभाग, शस्त्र अनुभाग, एनआईसी समेत कलेक्ट्रेट सभागार व अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त रखने सहित अनुपयोगी उपकरणों और सामानों को नीलामी कराने व पत्रावलियों को बेहतर रख रखाव के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता सुनकर उसके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम ने दिव्यांग नीरज राय के द्वारा पैरों से लिखने की अद्भुत कला की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि समाज में सभी दिव्यांगजनों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण स्वरूप है। इनकी लिखने की कला अद्भुत एवं सराहनीय है। इस दौरान सीडीओ गुंजन दिवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।