{"_id":"57112cc24f1c1b93154a6add","slug":"dm-emphasized-toilet-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शौचालय के उपयोग पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शौचालय के उपयोग पर जोर दिया
कुशीनगर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव का निरीक्षण किया तथा वहां के लोगाें से बातचीत भी की।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। डीएम शंभू कुमार ने शुक्रवार की भोर में तीन गांवों में पहुंचकर वहां के लोगों मेें शौचालय के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने गांव का निरीक्षण किया तथा वहां के लोगाें से बातचीत भी की।
डीएम शंभू कुमार शुक्रवार की भोर में तकरीबन 4.30 बजे धर्मपुर पर्वत गांव के पर्वतछपरा टोले में पहुंचे। गांव का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से बात की। उन्हाेंने कहा कि खुले में शौच का उपयोग करने की बजाय शौचालय का उपयोग करें।
इससे बीमारियां दूर रहेंगी। उसके बाद डीएम ने सोरहवा के राजी बुंदेल गिरी और मछरिया दलजीत कुंवर गांव के पांडेय पट्टी टोले में भी सफाई का जायजा लिया। डीएम ने स्वच्छता के लिए बनाई गई निगरानी समिति के सदस्यों को लोगों को जागरूक करने के लिए माला पहनाया तथा बुके देकर हौसला आफजाई की। इस दौरान सीडीओ केदारनाथ सिंह सहित डीपीआरओ, डीडीओ, बीडीओ आदि मौजूद थे।